ई- विद्यावाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रों का शत प्रतिशत उपस्थिति बनवाना सुनिश्चित करें
पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन ने सोमवार को शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर, ई- विद्या वाहिनी में शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, छात्रवृत्ति, पोशाक, एमडीएम, पाठ्य पुस्तक आदि की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। वहीं जिला स्तर पर छात्रवृत्ति योजना के तहत किए जा रहे कार्यो की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) से जानकारी ली। कहा कि सभी प्रखंड ई- विद्यावाहिणी से शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। नहीं, तो उन्हें अनुपस्थित मान कर उनके वेतन में कटौती की जाएगी। उपायुक्त ने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का भी ई विद्यावाहिणी एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने को कहा। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज, एरिया ऑफिसर जूही रानी, सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, एपीओ श्री जयेन्द्र मिश्रा, जिला जेंडर समन्वयक शबनम तबसुम, प्रशिक्षण प्रभारी उज्जवल कुमार ओझा समेत अन्य उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mjf9