श्यामपुर फुटबॉल टूर्नामेंट: रांगीला क्लब निश्चितपुर ने पेनल्टी शूटआउट में दर्ज की जीत

JMM_Ramkrishna_01

जामा प्रखंड के नाचनगड़िया पंचायत अंतर्गत शिशु संघर्ष क्लब श्यामपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रांगीला क्लब निश्चितपुर और जोजो टोला के बीच खेला गया। रोमांचक फाइनल में रांगीला क्लब निश्चितपुर ने पेनल्टी शूटआउट में 1 गोल से जीत दर्ज की और विजेता घोषित हुआ।

इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले से पहले, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला सचिव शिवकुमार बास्की, प्रखंड सचिव सत्तार खान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकृष्ण हेम्बरम, स्थानीय मुखिया बसंती मुर्मू, ग्राम प्रधान लखन हेम्बरम और वार्ड सदस्य मितीन किस्कू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि शिवकुमार बास्की ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना को महत्व देने और जिला स्तर पर स्थान बनाने के लिए बेहतर प्रदर्शन की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने झारखंड सरकार की खेल नीति का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य सरकार खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

विजेता टीम रांगीला क्लब निश्चितपुर को 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार झामुमो जिला सचिव शिवकुमार बास्की, प्रखंड सचिव सत्तार खान और रामकृष्ण हेम्बरम द्वारा प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता जोजो टोला को 10,000 रुपये का पुरस्कार मुखिया बसंती मुर्मू और अन्य अतिथियों द्वारा दिया गया। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 3,500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर झामुमो के कार्यकर्ता सुरेश सोरेन, लखीराम हांसदा, मसोधन मरांडी, फ्रांसीस मुर्मू, बाबूधन मरांडी, दिलीप हेम्बरम, अनिल टुडू और कालीचरण हांसदा सहित कई स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/orte