गिरिडीह। संविधान दिवस पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने सर्कस मकान गिरिडीह में एक दिवसीय किसान अधिकार कंवेंशन का आयोजन कर मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। यहां कार्यक्रम की अगुवाई किसान महासभा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष अशोक पासवान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूरन महतो, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला सचिव मुन्ना मिस्त्री, जिला सह विजय कुमार सिंह सहित अन्य ने किया।
अपने वक्तव्य में पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि, मोदी सरकार ने न सिर्फ किसानो, बल्कि मेहनतकश हर तबके के धोखा दिया है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी कानून नहीं बना। समुचित सिंचाई, खाद-बीज की व्यवस्था नहीं की गई। किसानों का बिजली बिल माफ नहीं किया जा रहा। सरकार किसानों को नुकसान की कीमत पर कंपनियों को फायदा पहुंचाने की मंशा पहले ही जाहिर कर चुकी है। देश की सरकारी संपत्तियों को कौड़ी के भाव नीलाम किया जा रहा है। अलग से देश के संविधान की जड़ों को भी कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन की जरूरत है।
इसके पूर्व किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा कन्वेंशन में खड़े होकर भारत के संविधान का सामूहिक पाठ करवाया गया तथा संविधान पर किसी भी तरह के हमले का जोरदार विरोध करने का संकल्प लिया गया।शनिवार के कन्वेंशन कार्यक्रम को पूरन महतो, अशोक पासवान, राजेश यादव, सीताराम सिंह, परमेश्वर महतो, मुन्ना मिस्त्री, संदीप जायसवाल, विजय कुमार सिंह, रामकिसुन यादव, जयंती चौधरी, कयूम अंसारी, कौशल्या दास, मुस्तकीम अंसारी आदि ने भी संबोधित कर मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जोरदार आंदोलन की बात कही।वहीं, मुख्य रूप से राजेश सिन्हा, रामेश्वर चौधरी, मनोवर हसन बंटी, उस्मान अंसारी, पूनम महतो, मेहताब अली मिर्जा, शिवनंदन यादव, पप्पू खान, मनोज पांडेय, भोला मंडल, पवन महतो, रीतलाल वर्मा, सकलदेव यादव आदि मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wkgd