हथियारबंद अपराधियों ने पोस्टल पेंमेंट्स बैंक से लूटा 40 हजार

04 Dec 2024 _Bank Loot Masliya

मसलिया थाना क्षेत्र के मोहुलबोना गांव स्थित इंडियन पोस्ट पैमेंट्स बैंक से बुधवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने 40 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। 

स्थानीय लोगों की सूचना पर मसलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की फूटेज खंगालकर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। 

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब इंडियन पोस्ट पैमेंट्स बैंक संचालक देवकांत यादव अपने बैंक में बैठे हुए थे। बाइक सवार दो युवक बैंक पहुंचा और संचालक पर पिस्तौल तानकर गल्ले से 40 हजार रूपया निकाल लिया और दोनों बाइक लेकर घटना स्थल से पहुरूडीह की ओर फरार हो गये। 

संचालक ने बताया कि पिछले 10 दिनों से बैंक बंद था बुधवार को खोला और यह घटना हो गई।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0qtr