पाकुड़। महेशपुर प्रखण्ड के हाथीमारा गांव के समीप सड़क किनारे हटिया की एक झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। अचानक आग लगने से हाट परिसर में अफरा तफरी मच गई। एक झोपडी में आग लगने से साथ ही साथ सटी हुई कई झाड़ियां में आग भड़क गई। जिससे स्थानीय हटिया के दुकान वालों में भगदड़ मच गई। काफी मसक्कत के बाद हटिया वाले एवं स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी का छिड़काव काफी जोरों से किया गया जिसके कारण आग में काफी हद तक काबू पाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रोज के रोजगार करने वालों का सपना उनकी आंखों के सामने जल कर राख हो चुका था।हालांकि राहत की बात है जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है।