जलपाइगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार स्थित माल नदी में विजयादशमी के दिन मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान अचानक नदी में जलस्तर बढ़ गया। नदी का जलस्तर बढ़ने ने सात लोगों की हादसे में जान चली गयी जबकि 40 से 50 लोग लापता हो गये। वही 14 घायलों को माल बाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू आपरेशन में अब तक 70 लोगों को बचाया जा चुका है।
इस घटना की पूर्व जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी जा रही है नदी के दोनों किनारों पर भारी भीड़ जमा थी। प्रशासन की टीम लगातार माइक के जरिए लोगों को सतर्क कर रही थी नदी में जलस्तर बढ़ने वाला है लेकिन लोग बीच नदी में मूर्ति विसर्जन करने पहुंच गये थे और यह हादसा हो गया। जिला प्रशासन की ओर सर्च अभियान जारी है।
इन लोगों हादसे में गई जान
तपन अधिकारी (72), उर्मी साहा (13), रुमुर साहा (42) शामिल हैं। भागशा पंडित (8), विवा देवी (28), सुभाषिस राहा (63), स्वर्णदेवी अधिकारी (20) और सुष्मिता पोद्दार (22)। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, “जलपाईगुड़ी में मूर्ति पूजा के दौरान हुई दुर्घटना से मैं आहत हूं। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।
प्रधानमंत्री ने जलपाईगुड़ी में हुई दुर्घटना में शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से किए गए एक ट्वीट में कहा; ष्पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना से दुखी हूं। प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाऐं है