अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Ghyal

दुमका: दुमका रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काठीजोरिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस की सहायता से घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। 

जहां चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल अलेक्सिस हेंब्रम(40) को मृत घोषित कर दिया। मृतक शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का रहने वाला था। वहीं इलाजरत अंकित सोरेन मसानजोर थाना क्षेत्र के बागनल गांव का रहने वाला है। 

परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक लेकर दुमका आ रहे थे। कठिजोरिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही वहां की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। 

घायल अंकित का इलाज पीजीएमसीएच में चल रहा है। मृतक दो बच्चों का पिता था। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की जानकारी नगर थाना को दे दी गयी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/begv