अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक पर युवक की मौत

screenshot_2024-11-28-13-22-01-576915272197867348337.jpg

दुमका: दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर मसानजोर थाना क्षेत्र के रानीबहाल गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक राजेश बाउरी(36) मसानजोर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव का रहनेवाला था। जानकारी के अनुसार वह बाइक लेकर रानीबहाल की ओर जा रहा था।

 रानीबहाल गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मसानजोर पुलिस की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fyas