अटल बिहारी बाजपेयी जयंती शिकारीपाड़ा पश्चिमी मंडल में भाजपा ने की बैठक

23 Dumka Bjp

शिकारीपाड़ा। भारतीय जनता पार्टी शिकारीपाड़ा पश्चिमी मंडल की बैठक शिकारीपाड़ा स्थित विवाह भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से बैठक प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल शामिल हुए। मंडल प्रभारीने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 दिसंबर को परम भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनकर उनका फोटो मन की बात पोर्टल में अपलोड करना है। यह कार्यक्रम केंद्रव्यापी कार्यक्रम है जिसमे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडल के सभी बूथों पर यह कार्यक्रम करना है। कार्यक्रम में नोनिगोपाल पाल, रिंटू कुमार गोराई, शाहिद अंसारी, शिवनाथ साहा, बिंदुमुखी पाल, बालेश्वर टुडू, राम मुर्मू, तमीजुद्दीन अंसारी, मेनो सोरेन, नवदीप मंडल, मंटू मरांडी, सुचाँद दास, हेमंत कुमार साह, रहमान अंसारी आदि उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/danb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *