हिटाची एटीएम की शुरुआत होने से लोगों में खुशी देखी गई
पाकुड़। अमड़ापाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय बाजार के वनांचल ग्रामीण बैंक के समीप शनिवार को हिटाची एटीएम की शुरुआत हुई। वहीं एटीएम संचालिका सिंपी भगत के हाथों से पुरोहित शंभु झा के द्वारा विधिवत रूप से पूजा- अर्चना कराया गया। हिटाची एटीएम की शुरुआत की गयी। इस दौरान संचालिका सिंपी भगत ने बताया कि बैंक ग्राहकों व आमजनों को पैसे निकालने में सुविधा हो, इसलिए नया एटीएम लगाया गया है, ताकि स्थानीय सहित दूर दराज क्षेत्र से आए लोगों को पैसे की निकासी के लिए इधर- उधर भटकना पड़ता था। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए हिटाची एटीएम का शुभारंभ किया गया ताकि आमजनों को 24 घंटे हिटाची एटीएम की सुविधा मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा। मौके पर गौतम भगत, सुमन कुमार एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।