अमिषा नर्सिंग होम के फर्जी डॉक्टर के गलत इलाज के कारण गई महिला की जान

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के बगान पाड़ा में स्थित अमीषा नर्सिंग होम के संचालक ने एक महिला रुसो बीबी मरीज का इलाज गलत तरीके से कर दिया जिस कारण महिला ने जान गवां दी। उसके बाद महिला के परिजनों ने अमीषा नर्सिंग होम पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार महिला गर्भवती थी और प्रसव के लिए उसे अमीषा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था इस नर्सिंग होम के संचालक कपिल ने महिला का इलाज किया उसके बाद प्रसव हुआ परिजन खुश थे एक बच्चे का जन्म हुआ था अस्पताल में महिला को भर्ती कर लिया गया था। उसके बाद महिला का इलाज चल रहा था। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई आनन फानन में इसकी सूचना संचालक कपिल को दिया। कपिल ने परिजनों से कहाँ महिला मरीज की तबियत बिगड़ रही है बेहतर इलाज के लिये बाहर ले जाइये। अमीषा नर्सिंग होम का एंबुलेंस देकर महिला को बेहतर इलाज के लिए देवघर भिजवा दिया देवघर से भी उसे रेफर कर दिया गया फिर परिजन महिला मरीज को पश्चिम बंगाल के सिउड़ी ले गए। परिजनों ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी के लिए किए गए ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया गया। उसके बाद इस महिला की जान चली गई इस पूरी घटना से परिजन आक्रोशित हो गए और दुमका लेकर मरीज को आए उसके बाद अमीषा नर्सिंग होम में महिला के शरीर के साथ विरोध शुरू कर दिया।
इस मामले की सूचना संचालक कपिल को पहले ही मिल गई थी वह मौके से फरार हो गया साथ ही साथ अस्पताल में कोई भी कर्मचारी नहीं था लोग यहां आक्रोश व्यक्त कर रहे थे पुलिस को सूचना दी गई नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली अभी इस मामले में कोई भी निर्णय नहीं हुआ है अभी भी परिजन अस्पताल में डटे हुए हैं आपको बता दें कि इस अस्पताल का यह इतिहास रहा है बताया जा रहा है की कपिल नमक व्यक्ति बिना किसी मेडिकल डिग्री के ही मरीज का इलाज कर देता है और हमेशा ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है सवाल उठता है कि ऐसे लोगों को इलाज करने की हिम्मत कहां से आती है कपिल नमक या व्यक्ति पिछले लंबे समय से लोगों का गलत इलाज करके एक तरफ पैसे की लूट कर रहा है और दूसरी तरफ लोगों की जान संकट में डाल रहा है

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c0rc