अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त

IMG-20221213-WA0112
पाकुड़।  उपायुक्त पाकुड़ के आदेश पर जिला प्रशासन अवैध परिवहन करने वालों पर काफी सख्त है। समय समय पर जिला टास्क फोर्स अपनी करवाई करते नजर आते है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने बहिरग्राम फाटक के समीप गिट्टी लदे हुए दो ट्रैक्टर को पकड़ा। जिसमे क्षमता से अधिक गिट्टी लोड था। प्रशासन की गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर के ड्राइवर कूद कर भाग खड़े हुए। अंचल निरीक्षक काफी देर तक ट्रैक्टर के पास खड़े रहे लेकिन कोई मालिक या ड्राइवर ट्रैक्टर/गिट्टी संबंधित कोई वैध कागजाद लेकर ट्रैक्टर के पास नहीं आया। ड्राइवर का भागना अवैध परिवहन को दर्शाता है। अंचल निरीक्षक के द्वारा ट्रैक्टर पकड़ने की सूचना मालपहाड़ी थाना को दी गई। मालपहाड़ी थाना प्रभारी आशीष कुमार के निर्देश पर एएसआई पप्पू कुमार चौधरी अपने पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनो ट्रैक्टर को पकड़ मालपहाड़ी थाना लेकर आए। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ewow

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *