आज राज्य भर के वित्त रहित इंटर कॉलेजों, स्कूलों के प्राचार्य- प्रधानाचार्य की बैठक

रांची। 19 दिसंबर से विधानसभा सत्र को देखते हुए आंदोलनात्मक कार्यक्रम करने के लिए मोर्चा ने 12 दिसंबर को राज्य भर के वित्त रहित इंटर कॉलेजों /स्कूलों के प्राचार्य/ प्रधानाचार्य की बैठक बुलाई।
 प्राचार्य/प्रधानाचार्य की बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान महा धरना /विधानसभा का घेराव/ विधायकों के घेराव पर निर्णय लिया जाएगा। प्रधानाचार्य /प्राचार्य की वेतन में अधिग्रहण /घाटा अनुदान की मांग को लेकर बैठक में निर्णय लिया जाएगा ।मोर्चा ने राज्य के इंटर कॉलेजों /उच्च विद्यालयों संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा विद्यालयों के प्राचार्य प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। बैठक 11:00 बजे दिन से सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय धुर्वा ,रांची में होगी। प्राचार्य /प्रधानाचार्य के बैठक के पहले मोर्चा ने अध्यक्ष मंडल के सदस्यों की बैठक होगी जिसमें आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर प्राचार्य प्रधानाचार्य की बैठक में सहमति के लिए रखा जाएगा। इसके बाद मोर्चा के प्रतिनिधि आंदोलन की रूपरेखा की घोषणा करेंगे। आज मोर्चा की बैठक डॉ सुरेंद्र झा की अध्यक्षता में सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय धुर्वा में हुई। जिसमें मोर्चा ने सभी घटक दल के अध्यक्ष मंडल के सदस्य उपस्थित थे । बैठक में विधानसभा सत्र को देखते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य की बैठक आवश्यक है। इसलिए 12 दिसंबर को प्राचार्य प्रधानाचार्य एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से डी.ई.ओ राज के खिलाफ एवं परिषद के मनमानी के खिलाफ जनवरी में जैक के घेराव का निर्णय लिया गया। बैठक में कहां गया कि बार-बार आग्रह के बाद भी जैक डीईओ पर आश्रित हो जाता है । डीईओ कार्यालय परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन करने में मोटी रकम की मांग करते हैं। प्राचार्य शिक्षकों को प्रताड़ित करते हैं ।आए दिन शिक्षक कर्मियों को कार्यालय बुलाते हैं। जब ऑनलाइन जैक को किया जाता है तो फिर भाया मीडिया की क्या आवश्यकता है। जब जैक द्वारा स्कूल कॉलेजों के लिए सीट निर्धारित है तो फिर डीईओ के अनुशंसा का कहां सवाल आता है?
 बैठक में कहा गया कि झारखंड अधिविध परिषद में कहीं भी डीईओ को संयोजक बनाने का प्रावधान नहीं है तो फिर क्यों डीईओ को संयोजक बनाया जाता है। मोर्चा की बैठक में कहां गया कि अब अगर निरीक्षण में और शासी निकाय में प्रश्नपत्र सेटर में इंटर कॉलेजों के वरीय शिक्षकों को नहीं रखा गया तो जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में 10000 शिक्षाकर्मी जैक का घेराव करेंगे। अगर इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई ,तो जैक के सामने अनशन किया जाएगा । मोर्चा की बैठक में ज्यादा से ज्यादा प्राचार्य/ प्रधानाचार्य को बैठक में आने के लिए आवाहन किया गया।
 बैठक में अनुदान बढ़ोतरी पर भी गहन चर्चा होगी। 
प्राचार्य प्रधानाचार्य की बैठक में डिग्री से इंटर शिक्षा को अलग करने नई शिक्षा नीति जो 2023-2024 में लागू होगा ।उस पर भी विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में डिग्री सें इंटर अलग करने के संबंध में हुए प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।बैठक में तय किया गया कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के अनुदान की राशि निर्गत नहीं की गई तो मोर्चा माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जायेगा। बैठक में सुरेंद्र झा, रघुनाथ सिंह, मनीष कुमार, हरिहर कुशवाहा, फल्लूल रहमान कादरी, अरविंद सिंह, सिविरिया टोप्पो, नरोत्तम सिंह, सुखदेव महतो, गणेश महतो, विजय झा, रंजीत मिश्रा उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8y3e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *