आयुक्त ने दो लोगों को सौंपा अनुकंपा आधारित नियुक्ति पत्र

02 June 2025 commissinor

दुमका। संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद दादेल ने समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के तहत अनुकंपा के आधार पर दो अभ्यर्थियों को निम्न वर्गीय लिपिक पद के लिए नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति जिला अनुकंपा समिति, दुमका की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में की गई।

नियुक्त अभ्यर्थियों में मो० वशीम अख्तर और श्रीमती पालती हांसदा शामिल हैं। मो० वशीम अख्तर के पिता स्व० मो० शमीम अख्तर बाल विकास परियोजना कार्यालय, मसलिया में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, जबकि श्रीमती पालती हांसदा के पति स्व० शशिकांत मुर्मू उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कठलिया (अंचल-मसलिया) में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। दोनों कर्मियों के निधन के उपरांत उनके आश्रितों को यह नियुक्ति दी गई।

पदस्थापन विवरण:

  •  वशीम अख्तर – जिला समाज कल्याण कार्यालय, दुमका

  •  पालती हांसदा – बाल विकास परियोजना कार्यालय, जामा

इस अवसर पर आयुक्त ने नियुक्त अभ्यर्थियों को अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं सजग होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा के आधार पर दी गई नियुक्ति एक अवसर के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व भी है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए।

कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव अमित कुमार, अवर सचिव अल्बर्ट दास, प्रशाखा पदाधिकारी मो० अमजद हुसैन, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी-सह-आयुक्त के निजी सहायक सौरभ कुमार तिवारी, लिपिक बाबूराम मुर्मू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/mbpx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *