आयुष्मान कार्ड निबंधन कैंप का एसडीओ ने किया निरीक्षण 

IMG-20221130-WA0079
मधुपुर। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित आयुष्मान कार्ड निबंधन कैंप का निरीक्षण कार्यपालक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर के द्वारा किया गया। एवं अधिक से अधिक लाभुकों का निबंधन का निर्देश दिया गया ।साथ ही जरूरत पड़ने पर वार्ड में भी कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। कैंप में सभी तरह की व्यवस्था करने एवं लाभुकों को किसी भी प्रकार का कठिनाई ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया। कैंप का आयोजन दिनांक 30 नवंबर 2022 से 1 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। जिसमें वार्ड के वैसे लाभुक जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वैसे योग्य लाभुक लाल, पीला ,हरा कोई भी एक राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, मोबाइल नंबर के साथ आसमान कार्ड हेतु निबंधन करवा सकते हैं। कैंप आयोजन स्थल पर नगर निगम प्रबंधक विजय कुमार, सामुदायिक संगठन करता सोनू चौधरी एवं ऑपरेटर राजीव रजिस्टर, प्रभाकर कुमार एवं निबंधन कर्मी उपलब्ध थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3w26

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *