बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी के प्रांगण में शनिवार से दो दिवसीय प्रखंड आयुष मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जरमुंडी प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, डॉ. सीएस प्रसाद, डॉ. रिजवान अंसारी, डॉक्टर उमाकांत मेहरा, पीएन सिंह एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित करके व फीता काटकर किया गया। प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू ने मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों से सरकार के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने इस प्रकार के आयुष चिकित्सा मेला के आयोजन को लेकर लोगों को इसका लाभ उठाने की अपील की। कहा की आयुष चिकित्सा बेहद पुरानी व कारगर व्यवस्था है। जिसका लाभ सबों को उठाना चाहिए। इस दो दिवसीय आयुष चिकित्सा मेला में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथ, योग, त्वचा की जांच, बाल स्वास्थ्य, मातृ स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, आईपीसी परिवार कल्याण से संबंधित कुल दस अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। जहां मौजूद चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अलग अलग पैथ की चिकित्सा सेवा, जानकारी व निशुल्क दवाइयां दी जा रही है। इस शिविर के सफल आयोजन में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सीएस प्रसाद, आयुर्वेद के डॉक्टर मोहम्मद रिजवान अंसारी, डॉ मिथिलेश कुमार, कालिदास मुर्मू, यूनानी चिकित्सा शिविर में डॉ असलम अली, होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में डॉ उमाकांत मेहरा, डॉ अभिषेक कुमार के अलावा सीएचओ अंजना जगरानी, रंजना केरकट्टा, सुनीता तिग्गा, सुनीला हेंब्रम, योग प्रशिक्षक पिंकी गुप्ता, जबकि लैब टेक्नीशियन में नवीन कुमार सिन्हा एवं अन्य सहयोग कर रहे हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xrpf