वार्षिक आमसभा के आयोजन व बजट निर्धारण पर की गई चर्चा
देवघर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के आगामी वार्षिक आमसभा-2021-22 के आयोजन के प्रस्ताव व तैयारी आदि पर चर्चा हेतु इंडियन रेडक्रोस सोसाइटी देवघऱ शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल की अध्यक्षता में रेड क्रॉस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे सर्वसम्मति से वार्षिक आमसभा के आयोजन हेतु रूप रेखा एवं बजट निर्धारण पर चर्चा की गई एवं इस आयोजन हेतु स्मारिका प्रकाशन, स्थल चयन, आयोजन में खर्च होने वाली राशि, सभी सदस्यों तक इसकी सूचना हेतु विभिन्न लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई तथा स्थल चयन हेतु एक टोली शहर के विभिन्न स्थानों को मुआयना कर जल्द इसकी जानकारी रेडक्रॉस चेयरमैन को देगी। ततपश्चात एक समिति पूरी विस्तृत जानकारी के साथ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के अध्यक्ष सह उपायुक्त देवघऱ को इसकी विवरणी उपलब्ध कराएगी एवं उनके आदेशानुसार व मार्गदर्शन में इस आमसभा के सफल आयोजन पर कार्य करेगी । आज के बैठक में मुख्य रूप से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाईस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह,जिला प्रतिनिधि आनंद साह, कार्यकरिणी सदस्य मयंक राय, अजय नारायण मिश्र, देवनंदन झा की उपस्थिति रही !
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/888c