की गई विभिन्न मुद्दों व गतिविधियों पर समीक्षा
देवघर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी देवघर शाखा की मासिक बैठक इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी, देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें विभिन्न मुद्दों व गतिविधियों पर समीक्षात्मक चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत विगत मासिक बैठकों में लिए गए प्रस्ताव व पारित प्रस्तावों एवं निर्णयों की समीक्षा की गई ।
पूर्व की बैठक में कोष संग्रहण हेतु शहर के 20 स्थानों को चिन्हित कर वहां डोनेशन बॉक्स लगाने के निर्णय पर कार्यकरिणी सदस्य डॉ एन०सी०गांधी द्वारा सुझाव दिया गया कि डोनेशन बॉक्स के स्थान पर रशीद के माध्यम से शहर के विभिन्न लोगों से राशि संग्रहण तथा रेड क्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सूचना पहुंचाई जाए।
रेड क्रॉस में कोष की स्थिति को बेहतर करने एवं अन्य प्रकार के सहयोग प्राप्त करने हेतु बहुत जल्द कुछ सदस्यों की टोली विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं फर्म्स से सम्पर्क कर उनसे सी०एस०आर फंड के माध्यम से सहयोग हेतु प्रस्ताव सौंपेगा | कोषाध्यक्ष राजकुमार बर्णवाल द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान समय तक के लेखा जोखा की जानकारी दी गयी । रेडक्रॉस के॰ वाई॰ एम॰ के माध्यम से सदस्यों का विस्तृत डाटा संग्रह आदि कार्य व सोशल मीडिया पर रेडक्रॉस की गतिविधियों के शेयरिंग पर पुनः समीक्षात्मक चर्चा हुई व पूरी टीम द्वारा इसे अगली बैठक तक अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया ।
पुनः अगले माह में शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में साइबर अपराध जागरूकता शिविर तथा रेडक्रॉस के माध्यम से पुनः लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, आई चेक अप कैम्प आदि के आयोजन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।
तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित करने हेतु जनसमपर्क हेतु विभिन्न सदस्यों को इसकी जिम्मेदारी दी गई जिनके नाम संस्था के साथ क्रमशः हैं – बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर पुस्तकालय- निरंजन कुमार सिंह और राजकुमार बर्णवाल, रमा देवी बजला कॉलेज- देवनंदन झा, देवघऱ महाविद्यालय एवं ए०एस०महाविद्यालय – संजय मिश्र, संत मैरी विद्यालय – ममता किरण, आर०एल०शर्राफ – मयंक राय, आर०मित्रा०उच्च विद्यालय- पीयूष जायसवाल | आपदा प्रबंधन एवं प्रथम उपचार शिविर आयोजन हेतु पंचेट डैम में आवासीय प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित की जाएगी। जिसकी पूरी विस्तृत जानकारी कार्यकरिणी सदस्य नरेन्द्र झा द्वारा बहुत जल्द प्रस्तुत किया जाएगा |
ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स के तहत रक्तदान शिविर आयोजन हेतु बहुत जल्द सभी संस्थाओं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के अध्यक्ष सह उपायुक्त देवघऱ द्वारा पत्र जारी करने हेतु आग्रह किया जाएगा | वार्षिक आमसभा आयोजन एवं इसकी तैयारी हेतु आयोजन तिथि तक प्रत्येक रविवार को सभी सदस्यों संग सहयोग एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु बैठक आयोजित की जाएगी जिसकी सूचना इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राज्यपाल द्वारा सभी समूहों में सूचना प्रकाशित कर सभी को आमंत्रित किया जाएगा |
बैठक में मुख्य रूप से इंडियन रेडक्रॉस सोसाईटी, देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाईस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, जिला महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकरिणी सदस्य मयंक राय, अभिषेक नेवर, देवनंदन झा, डॉ एन०सी०गांधी, अजय नारायण मिश्र, महेश कुमार, की उपस्थिति रही ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/td9q