गिरिडीह। इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित प्रेमदान के मरीजों को स्वेटर ,टोपी और मोजे दिए ।साथ मे सबके लिए नाश्ते का प्रबंध किया ।गर्म कपड़े और नाश्ते पाकर वहां के लोग और सभी सिस्टर बहुत खुश हुईं और उन्होंने क्लब की सदस्याओं के प्रति आभार प्रकट किया ।
उपस्थित क्लब की सदस्याएँ – अध्यक्षा रेखा तर्वे ,अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील सम्पादिका प्रभा रघुनन्दन ,डिस्ट्रिक्ट एडिटर रश्मि गुप्ता ,उमा गुप्ता ,सोनी कंधवे,साक्षी राजेश और डॉक्टर पायल वर्मा आदि।