सीएससी द्वारा आयोजित की गई वार्षिक जिला स्तरीय कार्यशाला
गोड्डा। सीएससी द्वारा वार्षिक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नवनिर्मित समाहरणालय के सभागार में बुधवार को किया गया। मौके पर बताया गया कि सीएससी द्वारा ई गवर्नेंस के क्षेत्र में नए नए सेवाओं के माध्यम से रोजगार का सृजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज के कार्यशाला में सीएससी, एसपीभी के द्वारा लैम्प्स,पैक्स, स्वयं सहायता समूह, पीडीएस डीलर एवं अन्य सभी पंचायतों से आये भीएलई ने भाग लिया। सीएससी एवं आईआईटी दिल्ली के द्वारा सयुंक्त रूप से छोटो बच्चों के लिए बाल विद्यालय का मॉडल तैयार किया है। जिसे ग्रामीण स्तर पर भीएलई के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें अत्याधुनिक तरीके से बच्चों को पढ़ाया जाता है। यह एक प्रकार का प्ले स्कूल है। जिला के विभिन्न पंचायतों में चल रहे सीएससी बाल विद्यालय संचालक अजय कुमार, राजीव रंजन, बीबी शबाना खातून, मेहरुन्निसा, विर्भन्त कौशल, मो बेलाल जैसे कुल पंद्रह लोंगो को महागामा अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं सीएससी स्टेट एंकर के द्वारा सैमसंग के लेटेस्ट टैब के साथ सम्मानित किया गया।
सीएससी द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाओं जैसे बैंकिंग, आधार, फसल राहत, सम्मान निधि, मानधन योजनाओ की जानकारी उपेंद्र कुमार एवं इंद्रजीत बड़ाईक के द्वारा दी गई।
वही ग्रामीण क्षेत्रों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों की सेवाओं को ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से भीएलई के द्वारा दिया जा रहा है। जो आय का एक अच्छा स्त्रोत होने के साथ ही ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार भी पैदा कर रहा है। मेधा दूध, टाटा ग्रुप, हीरो, आयशर, अमूल, इत्यादि कंपनी के ग्रामीण डिस्ट्रीब्यूटर बनने की जानकारी प्रवीण कुमार ने दी। जिला स्तर से सीएससी जिला प्रबंधक पीयूष कश्यप, शशि साह एवं शिक्षा सलाहकार विनोद महतो एवं विभिन्न पंचायतों के भीएलई उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/76zx