दुमका। स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय तरीके से हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपराजधानी दुमका में झारखंड के राज्यपाल मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन मैदान दुमका में प्रातः 9ः05 बजे में झंडोत्तोलन किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फाइनल रिहर्सल 13 अगस्त 2023 को प्रातः 8ः30 बजे मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन में किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा बताया गया कि मुख्य अतिथि का वाहन शहीद स्मारक स्थल के बांयी तरफ एवं अति विशिष्ट/विशिष्ट अतिथियों के वाहन दायी तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पत्रकारों एवं अन्य अतिथियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था गेट नं0 4 के पास खाली स्थान को चिन्हित कर किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि से कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रगान के दौरान किसी प्रकार की आवाजाही न करें। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुल 15 प्लाटून भाग लेंगे। राष्ट्रगान हेतु विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। 15 अगस्त 2023 के दिन मुख्य समारोह स्थल दुमका के मार्ग में प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक कुल 2 घंटे तक वाहनों का परिचालन पर रोक रहेगी।