उपायुक्त की अध्यक्षता में 11वी कृषि गणना के तहत प्रथम फेज के प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

IMG_20221203_211652
देवघर। उपायुक्त-सह-जिला कृषि गणना पदाधिकारी देवघर  मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागर में आज दिनांक शनिवार को 11वी कृषि गणना के प्रथम फेज के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि कृषि जनगणना के कार्य डिजिटल मोड़ में लैपटॉप/टैबलेट/स्मार्ट फोन के माध्यम से किया जाना है। आगे उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं जिला स्तरीय डीपीएमयू डेटा संग्रहण, अनुसूचियों के भरने आदि कार्यो की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि फील्ड में जब डेटा संग्रहण का कार्य किया जाए तो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने डेटा संग्रहण की विस्तृत जानकारी के अलावा 11वी कृषि गणना के तहत प्रथम फेज से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया।
इसके अलावे उपायुक्त श्री भजंत्री ने कृषि गणना 2021-22 गणना के प्रथम फेज के प्रशिक्षणार्थियों को सबोधित करते हुए कहा कि कृषि गणना का उद्देश्य के कृषि कार्यो नए तकनीकों के प्रयोग एवं इसके विकास से है। कृषि गणना के माध्यम से हम जमीन की प्रकृति को जान पाएंगे साथ ही हम किस तरह से इसके उर्वरता को बढ़ाए इसमें भी लाभदायक साबित होंगे। ऐसे में आप सभी फील्ड में डेटा संग्रहण हेतु जाए तो सही डेटा का संग्रहण करे व एप्प में सही व सटीक उसका एन्ट्री हो। इसके अलावा उपायुक्त ने डेटा संग्रहण की विस्तृत जानकारी के अलावा 11वी कृषि गणना के तहत प्रथम फेज से जुड़ी विभिन्न जानकारियों से सभी को अवगत कराया।

सुओ मोटो म्युटेशन के कार्यो को ससमय करे निष्पादन : उपायुक्त
इसके अलावे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री द्वारा सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों को निदेशित करते हुए कहा गया कि अंचल स्तर पर म्युटेशन, लगान रसीद के कार्यो का शतप्रतिशत निष्पादन निर्धारित समयावधि में करें ताकि आम जानो को किसी प्रकार की समस्या ना होने पाए। सुओ मोटो म्युटेशन प्रणाली के सबंध में उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सुओ-मोटो ऑनलाइन म्युटेशन (दाखिल-खारिज) प्रक्रिया का शुभारंभ किया जाना जमीन खरीद-बिक्री हेतु निबंधन, दाखिल-खारिज, रसीद कटने से लेकर रजिस्टर पंजी-2 नाम दर्ज कराने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार का प्रयास है कि हम आम जनता को उपरोक्त सुविधाएं सरल और सुलभ रूप में उपलब्ध कराएं। अतः आप सभी सुओ- मोटो म्युटेशन के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर करे ताकि जिले के आम नागरिको को अंचल का कम से कम चक्कर लगाना पड़े।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cf4y

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *