गोड्डा। उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी गोड्डा। शैलेंद्र रजक से परिवहन विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे योजना एवं विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी से जिले में हुए सड़क दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके पश्चात सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। उपायुक्त के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महोदय के द्वारा जिले में दुर्घटना रोकने के लिए रोड सेफ्टी इंजीनियर को अविलम्ब आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त महोदय के द्वारा परिवहन विभाग कार्यालय के कर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई साथ ही साथ उनके द्वारा विभिन्न थाना प्रभारियों की मदद से नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए ।इस दौरान उनके द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट ना पहनने पर जांच ,गाड़ी के कागजात की जांच, समेत शराब पीकर गाड़ी चलाने की भी जांच करने एव नियमों का अनुपालन न करने की स्थिति में उन्हें आर्थिक दंड करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के प्रधान लिपिक जय कृष्ण प्रसाद यादव ,आईटी असिस्टेंट विवेक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/563t