उर्जा मित्रों ने वेतन भुगतान को लेकर विधुत कार्यपालक अभियंता के समक्ष किया धरना प्रदर्शन

IMG-20221207-WA0004
मधुपुर। विधुत विभाग के ऊर्जा मित्रों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को विधूत कार्यपालक अभियंता सरताज कुरेशी मधुपुर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।इस संबंध में संयुक्त हस्ताक्षरित एक आवेदन अवर प्रमंडल कार्यपालक अभियंता मधुपुर और सहायक विद्युत अभियंता मधुपुर को देकर बकाया वेतन भुगतान की मांग किया।ऊर्जा मित्र अमरजीत पांडे ने कहा कि करीब 5 माह से ऊर्जा मित्रों का वेतन नहीं मिल रहा है और ना ही भविष्य निधि के मध्य में पैसा कट रहा है । वेतन नहीं मिलने से उर्जा मित्रों की आर्थिक स्थिति संकट हो गया है । क्षेत्र में काम करने में परेशानी बढ़ गई है मोटरसाइकिल में तेल और मोबाइल में रिचार्ज खुद को डलवाना पड़ता है। वेतन नहीं मिलने से अभी खर्च भी नहीं कर पा रहे हैं । उन्होंने कहा कि कंपनी और विभाग 5 माह का बकाया वेतन जल्द से जल्द भुगतान करे । ताकि उचित समय पर सुचारू रूप से अपना काम कर सके।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत काम करके विभाग को राजस्व दिलाने में काम हम उर्जा मित्र कर रहे हैं।मौके पर उन्होंने कहा कि अगर भुगतान नहीं मिला तो सभी ऊर्जामित्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।मौके पर जितेश कुमार रवानी, अवध राय, विश्वजीत, समसुद्दीन अंसारी, विनोद यादव,विजय यादव ,पप्पू ,जुगल यादव, जय कुमार पासवान ,रामू राणा, संजय यादव, उज्जल यादव, महेश वर्मा ,सुनील यादव, नदीम अख्तर ,पंचानन गुप्ता, कुणाल कुमार सिंह , राहुल कुमार सिंह, विनोद कुमार साह ,मोहम्मद कलीम, गौतम राय , तारकेश्वर यादव, सुशील यादव आदि मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/d11p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *