एआरडी ने इग्नू की सत्रांत परीक्षा का किया औचक निरीक्षण

IMG-20221213-WA0092
गोड्डा। इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ सरोज कुमार मिश्रा ने गोड्डा कॉलेज, गोड्डा में चल रही इग्नू की सत्रांत दिसंबर 2022 की परीक्षा का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रत्येक परीक्षार्थी का इग्नू द्वारा प्रदत्त वैध पोस्टकार्ड साइज का रंगीन पहचान पत्र का बारीकी से जांच किया। मौके पर इग्नू के पर्यवेक्षक प्रो पीपी मिश्रा, गोड्डा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक भी उपस्थित थे। परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गयी। चल रही परीक्षा से दोनों संतुष्ट थे। कुल 205 परीक्षार्थी में 182 उपस्थित थे, जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। यह जानकारी इग्नू के गोड्डा कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने दी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/e146

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *