एसकेएमयू ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-2 का रिजल्ट, एमबीबीएस में शानदार परिणाम

दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) ने मंगलवार को पीजी सेमेस्टर-2 और एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-2 की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। पीजी सेमेस्टर-2 में आर्ट्स संकाय में 89.24%, कॉमर्स में 81.95% और विज्ञान संकाय में 84.86% विद्यार्थी सफल रहे। वहीं, एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-2 की परीक्षा में 92.63% विद्यार्थी सफल हुए। परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार से उपलब्ध होंगे।

जल्द प्रकाशित होगा यूजी सेमेस्टर-6 का रिजल्ट
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयकुमार शाह ने बताया कि विश्वविद्यालय छात्र हित में तेजी से काम कर रहा है। यूजी सेमेस्टर-6 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अंतिम चरण में हैं और इसके पूरा होते ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तालाबंदी के कारण रुके हुए सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन को प्राथमिकता दी जा रही है। मंगलवार को लगभग 100 छात्रों के प्रमाणपत्र सत्यापित किए गए।

परीक्षा विभाग तेजी से कर रहा काम
परीक्षा ओएसडी डॉ. इंद्रनील मंडल ने बताया कि कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार लंबित परीक्षाओं को जल्द निपटाने के लिए विभाग सक्रिय है। उन्होंने जानकारी दी कि यूजी सेमेस्टर-2 के लिए फॉर्म भरने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं, यूजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 28 जनवरी से आयोजित होगी और इसके एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/bm4l

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *