देवघर। आज दिनांक 4 दिसंबर 22 को दोपहर 2:00 से 4:00 तक कुष्ठ आश्रम रोड स्थित संघ कार्यालय में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया !
विचार विमर्श के दौरान सबसे महत्वपूर्ण मामला 2211 शीर्ष के कर्मचारियों के लंबित वेतन के भुगतान तथा 2211 शीर्ष को 2210 शीर्ष में समायोजन करने की मांग पर विचार विमर्श किया गया। विचार विमर्श के बाद हर वर्ष लगातार संघर्ष के बाद 8- 10 महीने के बाद वेतन भुगतान होने तथा जीपीएफ कटौती का सही समायोजन नहीं होने पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से 2211 शीर्ष को 2210 शीर्ष में समायोजन के लिए माननीय उच्च न्यायालय रांची में रिट याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। कई बार आंदोलन तथा विभाग से मांग करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं होने पर अब न्यायालय ही एकमात्र रास्ता बचा है। इस बात पर बैठक में सभी शामिल कर्मचारियों तथा 2211 शीर्ष के बैठक से अनुपस्थित कर्मचारियों के द्वारा भी सहमति जताते हुए न्यायालय में वाद दायर करने का निर्णय लिया गया। सभी महत्वपूर्ण कागजातों का संकलन किया जा चुका है। अगले सप्ताह न्यायालय में रिट याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया। सभी के द्वारा संगठन के स्तर से ही वाद दायर करने का अनुरोध के बाद संगठन के द्वारा इस मामले में याचिकाकर्ता बनने की अनुमति दी जा चुकी है! सभी संबंधित कर्मचारियों के द्वारा अपने नियुक्ति संबंधित कागजात जमा किए जा चुके हैं। न्यायालय में वाद दायर करने से पहले की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र उपाध्यक्ष रीना कुमारी विष्णु कुंवर सुमित चक्रवर्ती बबीता कुमारी ज्योति कुमारी कविता कुमारी रेखा चौधरी मंजू कुमारी प्रतिमा घोष मीना कुमारी रावड़ी कुमारी विद्यापति कैनेडी पूनम मेहरा डोली कुमारी मीना पांडे सुनीता कुमारी उषा शर्मा हीरामणि देवी प्रेमलता कुमारी अनिता कुमारी मुन्नी कुमारी पुलिया कुमारी रानी कुमारी कंचन कुमारी मधु लता यादव किरण कुमारी धर्मशिला कुमारी रूबी कुमारी आभा कुमारी अंजू यादव पूनम पूनम कुमारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kdse