कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती 

IMG-20221203-WA0102
देवघर। देश के  प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की 138 वीं जयंती तथा परमवीर चक्र से सम्मानित झारखंड के सपूत लांस नायक एलबर्ट एक्का की शहादत दिवस कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया । कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय की अगुवाई में सभी कांग्रेसजनों द्वारा उनके तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान एवं बलिदान को याद किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे बापू के साथ चलकर भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के एक प्रमुख क्रांतिकारी नेता बने और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं इंन्दिरा जी के बंग्लादेश मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेनाओं के छक्के छोड़ाकर पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराने में लांस नायक एलबर्ट एक्का ने अपनी बलिदान दे दी। दुश्मन के सैनिकों को समर्पण करने पर मजबूर किया । ऐसे वीर सपूतों पर हमें गर्व है। उनकी शहादत को देशवासी कभी नहींं भूला पाऐंगें। उन्हें कोटि-कोटि नमन ।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/p8am

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *