गिरिडीह। अखिल भारतीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के तहत गिरिडीह शहर के बरवाडीह से भारत जोड़ों की यात्रा की शुरुआत की गई। भारत जोड़ो यात्रा बरवाडीह से शहर के विभिन्न मार्गो पर होते हुए गांधी चौक पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर संपन्न की गई। भारत जोड़ो यात्रा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में निकाली गई थी। यात्रा के पश्चात गांधी चौक पर यात्रा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य आज समाज में फैलाई जा रही है नफरत को किस तरह से कम करना और आम जनमानस के दिलों के बीच बढ़ती जा रही खाई को पाटना है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सतीश केडिया ने कहा की स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार किसी जन नेता ने इतनी बड़ी पदयात्रा का कार्यक्रम किया है। आज हमारे नेता लगभग ढाई माह से ज्यादा हो गए सड़क पर उतरकर लोगों के बीच जो नफरत की खाई फैलाई जा रही है उसे पाटने का काम कर रहे हैं। हम भी बूथ स्तर तक पहुंच कर इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल करेंगे और देश को बांटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि हमारे आजादी के सिपाहियों ने बड़ी मुश्किल से इस देश को आजादी दिलाई थी और इस देश में अमन चैन काम किया था। हम कांग्रेेस कर्मियों का कर्तव्य है कि हम इस मुल्क में वही अमन चैन कायम रखें। इस अवसर पर मुख्य रूप सेयश सिन्हा बिलाल हाशमी सरफराज अंसारी वसीम अहमद शमशाद अंसारी सनी जाफर इमामुद्दीन अंसारी नेहाल अंसारी अलाउद्दीन अंसारी चांद अंसारी पोरस मित्रा सुलेमान अख्तर अखलाक अंसारी सरवर कैसर तोहिद पप्पू अंसारी मासूम अंसारी लखन अंसारी सद्दाम अंसारी फरीद मुस्तकीम अंसारी शारिक अंसारी शब्बीर अंसारी शाहिद अफरी ताज हुसैन विक्की सिन्हा गुलाम गौस जुनेद आलम रामानंद कुशवाहा पप्पू वर्मा महमूद अली खान सहित सभी प्रमुख कांग्रेस कर्मी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y1zh