कार्यकर्ता सम्मेलन में ‘आप’ ने दिखाई अपनी धमक

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा ...
आज की भीड़ कह रही है आप के सिपाहियों ने मिले दायित्व को बखूबी निभाया

IMG_20230108_202725
देवघर। तपोवन स्थिति जिला कार्यालय में आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।कार्यकर्ताओं की भीड़ ने मानो विरोधियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया हो।महज 4 महीने पार्टी के प्रति लोगों की भीड़ महज कोई संजोग नही बल्कि आप के सिपाहियों का अहम योगदान है ।वही नीति की बात करें तो भाजपा के गढ़ में आप के बढ़ते कदम आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन के कुशल नेतृत्व का का सुखद परिणाम बनकर सामने आया है।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव रंजन मौजूद थे। कार्यक्रम की अगवाई युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव ने किया वही अध्यक्षता वरिष्ठ नेता विनय यादव कर रहे थे।कार्यक्रम महिला मोर्चा की भीड़ को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा।झारखण्ड में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कद स्वागत योग्य है।ये साफ हो गया है कि पार्टी के रास्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नीति से यहाँ की जनता प्रभावित हो रही है 
 आज के सम्मेलन में उमड़े भीड़ साफ कह रही है आप के सिपाही ने दिए दायित्व को बखूबी निभाया है।
 देश में आम आदमी पार्टी आम जनता के दिल मे घर कर रही है।अब देश बदलाव के मूड में है ।2024 में जनता अरविंद केजरीवाल के अगवाई में देश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की कसम खा ली है।
कार्यक्रम में गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा, वरिष्ठ नेता उमाकांत वर्णवाल,जिला संयोजक मुकेश तिवारी,संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार,कोषाध्यक्ष विजय राय, जिला उपाध्यक्ष फैजुल् रहमान, राहुल सौरभ,सोशल मीडिया जिला संयोजक मुन्ना यादव, युवा जिला अध्यक्ष संदीप यादव, यूवा जिला संगठन मंत्री -कुमार प्रभाकर, यूवा जिला सचिव-राहुल प्रताप सिंह , यूवा जिला प्रवक्ता-धनंजय कुमार , यूवा जिला उपाध्यक्ष-दीवाकर राणा, इरफान अंसारी, जिला नगर अध्यक्ष संजय कुमार रजक , यूवा नगर उपाध्यक्ष – संतोष यादव ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड़िया कुमारी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूजा कुमारी,महिला मोर्चा जिला सचिव अंजना देवी , महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता शिवानी देवी, उपाध्यक्ष रिंकू देवी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं प्रखंड के सभी पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/6q37

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *