कुड़मी समाज गोड्डा की टीम संसद भवन घेराव ‘हुड़का जाम’ के लिए हुई दिल्ली रवाना

IMG-20221211-WA0079

गोड्डा/  आज दिनांक 11 नवंबर 2022 को संसद भवन घेराव के लिए कुड़मी समाज गोड्डा की टीम गोड्डा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए हुई रवाना। मौके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता दीपक महतो ने बताया कि कुड़मी समाज की 72 वर्षों की पुरानी मांग महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूचि में शामिल करने हेतु व कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु व सरना धर्म कोड लागू करने करने के लिए 12 दिसंबर 2022 को दिल्ली में हुड़का जाम आंदोलन का आयोजन किया है। इस आंदोलन में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा के महतो समाज हजारों की संख्या में शामिल होंगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए दिगंबर महतो जी का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से कुड़मी विकास मोर्चा के जिला सचिव निताय महतो, युवा मोर्चा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमलता महतो, महिला मोर्चा के साहेबगंज जिला अध्यक्ष अर्चना कुमारी, छात्र मोर्चा के जिला सचिव सोनू कुमार, दशरथ महतो, अर्चना महतो, अजय डुंगरियार, नीलकंठ महतो, जितेन्द्र कुमार, अजय कुमार, सुमित कुमार, धर्मेंद्र महतो, रविन्द्र, सपन, रमेश, नरसिंह महतो आदि दर्जनों लोग शामिल हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jk0n

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *