कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने श्रृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण का किया शिलान्यास

IMG-20221125-WA0083
सारवां। प्रखंड क्षेत्र के डकाय पंचायत के मंझीली टिकुर जोरिया में 82 लाख रुपए की लागत से जल संसाधन चेक डैम का शिलान्यास किया गया। 1960 दशक से इस इलाके के किसानों को पाटन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने नहर दिया था। उसी को ध्यान में रखते हुए श्रृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण कराया जाएगा ताकी पाटन के लिए आसपास के लगभग 800 एकड़ जमीन पर किसानों को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व में जोरिया का आधा भाग बह जाने के कारण ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा लगातार नहर में मरमती  मांग किया जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा किसानों को सुविधा देने के लिए श्रृंखलाबद्ध चेक डैम निर्माण योजना पारित कर शिलान्यास करायाा।  मौके पर उपस्थित कनीय अभियंता गौरव कुमार,  एई निरंजन सिंह, अर्जुन हाजरा, दिलीप कुमार, पंकज यादव, सुबोध यादव, अनिल रावत, रंजीत यादव, बबलू रवानी, सागिर मियां आदि मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9hkf

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *