केन्द्रीय विद्यालय, दुमका में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन, छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक कौशल

kv 2

दुमका: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, दुमका में राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें गोड्डा संकुल के सात केंद्रीय विद्यालयों के लगभग 120 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत कई सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें समूह नृत्य, कला गान, कलाकृति/परियोजना प्रदर्शन और ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल थीं। साथ ही, कला उत्सव में वोकल म्यूजिक, वाद्य संगीत, नृत्य, नाटक और दृश्य कला का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के नामित अध्यक्ष और उप विकास आयुक्त, अभिजीत सिन्हा (भा.प्र.से) ने किया। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की श्रेणी में विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। समूह नृत्य प्रतियोगिता में केवी जामताड़ा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि केवी दुमका दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में केवी मधुपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केवी सिंहारसी ने दूसरा और केवी जामताड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कलाकृति/परियोजना प्रदर्शन में केवी दुमका ने पहला स्थान और केवी गिरिडीह ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में केवी सिंहारसी प्रथम, केवी दुमका द्वितीय, और केवी गोड्डा तृतीय स्थान पर रहे।

kv 1

कला उत्सव में भी दिखा उत्साह

कला उत्सव के अंतर्गत, वोकल संगीत में केवी जामताड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि केवी मधुपुर और केवी सिंहारसी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में केवी दुमका ने पहला, केवी जामताड़ा ने दूसरा, और केवी गिरिडीह ने तीसरा स्थान हासिल किया। दृश्य कला में केवी सिंहारसी ने पहला, केवी गिरिडीह ने दूसरा और केवी जामताड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की कला और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता की भावना को भी मजबूत किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yq7a