कोयला मंत्रालय ने “शून्य दुर्घटना, विफलता-रहित सुरक्षा” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कोयला खान सुरक्षा रिपोर्ट पोर्टल के वर्तमान विकास की समीक्षा की। इस बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अध्यक्ष और उसकी सहायक कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया। मीणा ने सभी कोयला खदानों में शत-प्रतिशत सुरक्षा ऑडिट की आवश्यकता पर बल दिया और “शून्य दुर्घटना, विफलता-रहित सुरक्षा” के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बैठक के दौरान, पोर्टल के दो प्रमुख मॉड्यूल, दुर्घटना मॉड्यूल और सुरक्षा ऑडिट मॉड्यूल का प्रदर्शन किया गया। यह पोर्टल कोयला खदानों में सुरक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है, जिससे दुर्घटनाओं की त्वरित रिपोर्टिंग और ऑडिटिंग प्रक्रिया में सुधार होगा।

कोयला मंत्रालय और कोयला सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम संभावित खतरों की पहचान और समाधान के लिए “खान सुरक्षा की संस्कृति” को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नई प्रौद्योगिकियों और नीतियों का लाभ उठाते हुए, मंत्रालय का उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुरक्षा और उत्पादकता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fx0l