दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बालू एवं कोयला का अवैध उत्खनन एवं परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बालू लादने जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिर गयी। जिससे एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा एक मजदूर का हाथ टूट गया वहीं घायल चालक भागने में सफल रहा। शिकारीपाड़ा पुलिस सूचना पाकर मृतक एवं घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। मृतक की पहचान रामदास हेंब्रम उम्र 25 वर्ष ग्राम प्रतापपुर थाना शिकारी पाड़ा एवं घायल की पहचान बावुधन मुर्मू उम्र 17 वर्ष ग्राम जबर दाहा थाना शिकारी पाड़ा के रूप में हुई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा गया जबकि घायल को दुमका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक थाना में किसी प्रकार का कोई मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है पुलिस का कहना है कि परिजन केस करना नहीं चाहती हैं और पोस्टमार्टम भी नहीं कराना चाह रहे थे। इस पूरे प्रकरण में ट्रैक्टर मालिक की भूमिका काफी अहम है क्योंकि केस होने के पश्चात अनेक प्रकार की खामियां उजागर होगी क्योंकि ट्रैक्टर में किसी प्रकार का कोई निबंधन नंबर नहीं लिखा गया है ट्रैक्टर का निबंध रहता तो इससे पता चला कि उसका निबंध कृषि कार्य के लिए किया गया है कि व्यावसायिक कार्य के लिए इसी कारण ट्रैक्टर मालिक परिजनों को सीखकर केस नहीं करना चाह रहा है।