आप का स्थापना दिवस आज, प्रदेश भर में आयोजित होंगे कई कार्यक्रम
देवघर में प्रदेश उपाध्यक्ष की अगुवाई में निकली जाएगी रैली
देवघर। कल 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी पूरे दम खम के साथ अपना 10वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसको लेकर पार्टी ने राज्यभर में तैयारी की है। उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के झराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि आप गरीबों की पार्टी है। इनके हक के लिए आन्दोलनरत रहने वाली आम आदमी पार्टी 10 वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महज 5 साल में दिल्ली की स्वास्थ्य और शिक्षा का मॉडल जो देश के सामने पेश किया है वो किसी भी पार्टी के बस में नही है। दिल्ली का ये मॉडल झराखंड में भी लागू हो। यहां सरकारी सुविधा से वंचित जनता को आधुनिक सुविधा दी जाय। देवघर में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन की मौजूदगी में कई कार्यक्रम किये जाएंगे । जिसमे मुख्यरूप से देवघर जिला पार्टी कार्यालय से लेकर सभी प्रखंडो में कार्यक्रम होंगे। शहर में बाइक रैली युवा नेता संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में निकाल जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन, गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा, वरिष्ठ नेता एवं दुमका प्रभारी उमाकांत वर्णवाल के अलावे जिला के सभी पदाधिकारी एवं प्रखंड के सभी अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8m4h