गुजरात की जनता ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाया – शर्मा

IMG-20221209-WA0001
गिरिडीह। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाया इसके लिए गुजरात की जनता को विशेष रूप से धन्यवाद और बधाई। श्री शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी है। राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में पार्टी देश के कोने कोने में फैल रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी प्रदेश संयोजक डीएनसिंह के नेतृत्व में सभी विधानसभा में संगठन बन रहा है और आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लडेगी। श्री शर्मा ने कहा कि झारखंड में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शीघ्र आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/umn5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *