गुणवत्तापूर्ण हो विकास कार्य: डीसी

IMG-20221210-WA0101
गोड्डा। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त जिशान कमर ने जिला के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मनरेगा, आवास निर्माण की योजनाओं को पूर्ण करने के संबंध मे विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य धरातल पर और शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।उन्होंने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा योजना अंतर्गत प्रति ग्राम 5 योजना लिए जाएं, जिससे कि लक्ष्य के अनुरूप पीडी जनरेशन किया जा सके। साथ ही साथ बंद पड़ी आवास योजनाओं को अविलंब पूर्ण किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा मनोज कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरभ कुमार भुवानिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9hh1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *