गुहियाजोरी के पास केटीएम बाइक से गिरकर दो युवको ने गंवा दिया जान

20 feb 2024 hos

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आयी है इस दुर्घटना में दो युवकों ने जान गवा दिया हैं। यह दुर्घटना मंगलवार के शाम में हुई है। इस दुर्घटना को लेकर जानकारी दी जा रही है मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुहियाजोरी मोड़ पर स्थित संत जोसेफ स्कूल के पास केटीएम बाइक से अंतुलित होकर दो लोग घायल हो गये थे। दुमका के फूलो झानों मंेडिकल कॉलेज अस्पताल लाते लाते उन दोनों ने जान ही गवा दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में जानकारी मिल रही है जान गवाने वालों की पहचान दुमका के गादी कौरेया के संदीप गृही जो कि दिग्घी ओपी के बांसकनाली का रहने वाला है और दूसरा विनय हेम्ब्रम है जो कि गादीकौरया को रहने वाला बताया जा रहा है। 

इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन दुमका फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच रहे है दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे। बताया जा रहा है तेज रफ्तार से चलने वाली मोटरसाइकिल केटीएम से चल रहे थे इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया। जिसमें दोनों ने जान गवा दिया। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/791j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *