गोडसे का पूजने वाले को माफ नहीं करेगा देश: श्यामल

दुमका। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस भवन दुमका में जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में मनायी गयी। कांग्रेसियों नें राष्ट्रपिता बापू एवं स्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर फूल एवं माला अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। जिला श्यामल किशोर सिंह ने कहा हमारा देश महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चल कर ही शांति और सद्भाव के साथ तरक्की का मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होने कहा यह देश नाथूराम गोडसे को पूजने वाले लोगों को कभी माफ नहीं कर सकता है पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के दिए गए नारे ष्जय जवान और जय किसानष् आज भी हमारे देश के लिए प्रासंगिक है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महासचिव सह वार्ड पार्षद महेश राम चंद्रवंशी, संजीत सिंह, अलीमाम टिंकू,खुर्शीद आलम, कृष्णानंद झा, बारिश मुर्मू, पौलुस मुर्मू, ममता शाह, पोरेस सोरेन , नीतू देवी, बुलबुल देवी, ज्योति देवी, जगबंधु सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r0rd

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *