गोड्डा। राज्य स्तरीय नेटबाॅल प्रतियोगिता में रांची से गोल्ड कप जीत कर लौटी टीम का सोमवार की देर शाम स्थानीय गांधी मैदान में स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय समिति के सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मंडल ने सभी नेटबाॅल खिलाड़ी का परिचय लेते हुए बधाई दिया।श्री मंडल ने अपने सम्बोधन में कहा आप सभी बच्चे राज्य से लेकर देश का भविष्य हैं। आपके उजज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गद्दी सम्हालते ही राज्य के सभी जिलों में खेल पदाधिकारी की नियुक्त कर खेल को बढ़ावा देने का काम किया। आप सभी बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले सुकन्या योजना बनाकर, आप कैसे आगे बढें, उसके लिए आर्थिक लाभ पहुंचाने की योजना बनाया।
श्री मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री आप से मिलने 15 दिसम्बर 2022 को गोड्डा मेला मैदान, खतियानी जोहार यात्रा के क्रम मे आ रहे हैं। इसलिए आप सभी बच्चे-बच्चियां सादर आमंत्रित हैं।कार्यक्रम में टीम कोच मोनालिसा कुमारी, जिला नेटबॉल संघ के सचिव गुजन झा, अजय कुमार देवा, सुमन कुमार, श्रुति साह आदि शामिल थे।