दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेतृत्व में जमीन विवाद सुलझाने गांव गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा किये गये इस हमले में जरमुंडी थाना के एक एएसआई समेत सात पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये। इस हमला में जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार भी घायल हो गये है। इस हमले के बाद जिले मे ंपुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस पदाधिकारियों की टीम जमीन विवाद सुलझाने गई थी इसी दौरान पथराव कर दिया गया है जिसमें पुलिस पदाधिकारी घायल हुए है। जानकारी मिल रही है एक घायल हो जरमुडी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है और अन्य घायलों को इलाज चल रहा है। इस घटना में पुलिसिंग के तैयारियों पर सवाल खड़ा कर दिया है।