ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में उपमुखिया को भी अधिकार मिले

IMG-20221215-WA0012
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड उपमुखिया संघ के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत में अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन करेगा। उपमुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीवन मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में उपमुखिया संघ के बैनर तले सभी उपमुखिया एकत्रित होकर अपने अधिकार की मांग करेंगे। बताया कि पंचायत में जिस तरह मुखिया से संचिका में मंतव्य लिया जाता है उसी तरह उपमुखिया से भी लिये जाने का नियम बनना चाहिए, ताकि उपमुखिया व मुखिया में तालमेल बना रहे। विकास योजनाओं की जानकारी उपमुखिया को नहीं दी जाती है। जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, उपप्रमुख के सामंजस्य से विकास कार्य हो रहा है। यही सामंजस्य मुखिया व उपमुखिया के बीच भी होना चाहिए। जीवन मंडल ने आगामी 16 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में उपमुखिया संघ के तत्वाधान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बैठक में जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक उपमुखिया से दुमका पहुंचने की अपील की है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cint

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *