घोघा पंचायत का मामला: दूसरी बार जांच करने पहुंचे अधिकारी की टीम

IMG-20221209-WA0094
सिंचाई कूप जमीन पर निर्माण हुआ नहीं कि कागजों पर पूर्ण दिखाकर कर ली थी राशि निकासी

मनरेगा सिंचाई कूप गड़बड़ी मामले में मनरेगा कर्मी ,रोजगार सेवक, लाभुक पर गिरा गाज

मोहनपुर। मनरेगा में गड़बड़ी को हमेशा सुर्खियां बटोरने वाला प्रखंड के विभिन्न पंचायत में इन दिनों चर्चा में है। बीते दिन सिंचाई कूप बग़ैर कार्य किए अनियमितता तो कहीं कार्य किए बगैर राशि निकासी दूसरे के खाते में राशि भुगतान किए गड़बड़ी को लेकर कई अखबार ने खुलासा किया था। और आए दिन लगातार अधिकारी स्थल पर पहुंचकर जांच की जाती है इस बीच घोंघा पंचायत के पुराना बगरा गांव में शुक्रवार को भी अधिकारी टीम पहुंचकर एक बार फिर जांच की गई। जांच करने पहुंचे अधिकारी हक्का बक्का रह गए।जांच में स्पष्ट देखा गया है कि योजना में गड़बड़ी व अनियमितता बरती गई है। 2019 – 20 का योजना सिंचाई कूप अधूरा ही पड़ा है। साथ ही मैट्रियल के नाम से अधिक राशि की निकासी कर ली गई है। ओर नहीं बोर्ड लगा था। जांच करने पहुंचे अधिकारी को मजदूरों ने अपनी समस्या सुनाई कहा कि हम लोगों ने इस कुएं में काम किए हैं और अब तक राशि भुगतान नहीं की गई। और आज तक हम लोग इंसाफ के लिए भटक रहे हैं सिर्फ कागजों पर इसको पूर्ण दिखाकर सारे पैसे निकासी कर ली गई है। गड़बड़ी करने वाले लाभुक, रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मी पर गाज गिरने वाला।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ur68

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *