छात्रावास मे रसोइया नही होने की वजह से खुद से खाना बनाने को मजबूर छात्रा

छात्रा बुरी तरह से जलकर हुई जख्मी

अभिलंब छात्रावासों में खाना पकाने हेतु रसोईया का उपलब्ध करवाया जाए अन्यथा होगा धरना प्रदर्शन  : रंजीत सिंह

पाकुड़।  जिले के आदिवासी बालिका छात्रावास में खाना बनाते समय मीनू सोरेन आग से बुरी तरह झुलस गई है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ के द्वारा उक्त घटना की घोर निंदा करती है, कुछ दिन पूर्व जिला में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की बैठक की गई थी। उक्त बैठक में एसटी/ एससी की समस्याओं का निदान हेतु उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर शीघ्र कार्रवाई हेतु निर्णय लिया गया था। परंतु कमजोर वर्ग होने के कारण उक्त मामले पर ध्यान नहीं दी जाती हैं। वही झारखंड की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, एक तरफ जहां सरकार दलित आदिवासी एवं कमजोर वर्ग के लोगों का मसीहा बता कर लोगों को बरगला रही है। वही मजदूर तथा अल्पसंख्यक को एवं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियो की बात सुनने वाला कोई नहीं है। वही जिले में रात के अंधेरे में बालू, कोयला, लकड़ी सहित खनिज संपदाओं की लूट खसौट जोर-शोर से चल रही है। प्रशासन के द्वारा दिखावा के लिए ट्रैक्टर एवं अन्य अवैध तरीके से परिवाहन करने वाले लोगों को पकड़ कर जेल भेज दी जाती हैं, ताकि प्रशासन पर कोई उंगली ना उठे और अपना पीठ थपथपा सके। एक तरफ झारखंड के मुखिया के द्वारा बयान बाजी होती है कि कमजोर वर्ग गरीब एवं अंतिम आदमी के पक्ष में काम कर रहा हूं, लेकिन सच्चाई जमीन पर कुछ ओर ही दिखाई देती हैं। वही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति थाने में मुकदमा होने पर भी प्रशासन के द्वारा आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं होती है ओर प्रशासन खुद आरोपी को बचाने में लग जाते हैं, प्रशासन उनके प्रभाव में आकर एसटी/एससी थाने में दिए गए आवेदकों को प्रताड़ित कर धमकाया जाता है। पूर्व बैठक में बालिका छात्रावास के बच्चियों के द्वारा पूर्व भी खाना बनाने के रसोईया के लिए मांग किया गया था, परंतु अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई जिस वजह से वहां के छात्राएं खुद से भोजन पका कर खाने को विवश हैं। अभिलंब छात्रावासों में खाना पकाने हेतु रसोईया का उपलब्ध करवाया जाए अन्यथा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सड़क से लेकर सदन तक धरना प्रदर्शन करने को बाधित होगी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kkx4

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *