जनाक्रोश रैली में भाग लेने जिला मंत्री के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे देवघर

IMG-20221124-WA0023
मधुपुर । भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के निर्देश पर हेमंत सरकार हटाओ झारखंड बचाओ जनाक्रोश आंदोलन के तहत देवघर जाने के क्रम में भाजपा जिला मंत्री पवन कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने पत्रकारों को बताया कि जिस प्रकार राज्य में हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार खनिज की लूट व महिला उत्पीड़न हत्या के मामले आए दिन हो रही है। इसी के विरोध में भाजपा द्वारा हेमंत सरकार हटाओ झारखंड बचाओ आंदोलन का शुरुआत की गई है। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा लगातार हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही है। इसी संदर्भ में आज हम सभी लोग जिला में एकत्रित होकर जन आक्रोश आंदोलन करने जा रहे हैं। मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4cm6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *