जमीयत उलमा हिंद ने गरीबों के बीच बांटे दो सौ कंबल

IMG-20230105-WA0133
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के मदरसा कुलीयतुल शालीहात नावाटांड में दो सौ कंबल का वितरण किया गया। इन दिनों झारखंड के गिरिडीह जिले में जमीयत उलेमा हिंद के द्वारा कंबल का वितरण किया जा रहा है। यह कंबल वितरण गरीब असहाय जरूरतमंद तथा दिव्यांगों को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया गया। डुमरी अनुमंडल क्षेत्र के मदरसा कुलीयतुल शालीहात नावाटांड में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जमीअत उलमा हिंद गिरिडीह जिला अध्यक्ष मौलाना अकरम, जमीयत उलेमा हिंद गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष मौलाना इलियास मजाहीरी, जमीयत उलेमा हिंद गिरिडीह जिला उपाध्यक्ष मौलाना जोहर मजाहीरी , जमीयत उलेमा धनवार के सचिव हाफिज शमशाद आलम फौजी धनवार तथा कुलगो दखनीं पंचायत के मुखिया अस्लम अंसारी के हाथों कम्बल का वितरण किया गया। जमीयत उलेमा हिंद गिरिडीह के जिला अध्यक्ष मौलाना अकरम ने बताया कि जमीअत उलेमा हिंद जात पात को नहीं देखी बल्कि बगैर जात पात देखते हुए गरीब यतीम असहाय जरूरतमंद तथा दिव्यांगों को चिन्हित कर उनके बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है और आगे से भी इसी तरह की कर्ज किया जाएगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मौलाना इलियास मजाहीरी ने कहा कि जमीयत उलेमा हिंद कंबल बांटने के अलावा कई समस्याओं से निजात दिलाने का कार्य भी करती है। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3h03

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *