जयकांत को मिलेगा राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार

ccs_jaykant

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के सरैयाहाट प्रखंड के युवा समाजसेवी जयकांत यादव को राष्ट्रीय युवा प्रतिभा पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें आगामी 30 जुन को दिल्ली में मिलेगा। जयकांत यादव स्वाती हेलपींग हेंड ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। जयकांत यादव दुमका जिला के सरैयाहाट प्रखंड निवासी है, जयकांत यादव ‌समाज को सशक्त, सुढीढ बनाने के लगातार कई वर्षों से काम करते आ रहे हैं। जयकांत यादव अपने क्षेत्र में समाजिक, सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं में अनिमियता को भी मुखर रूप से उठा रहे है। युवाओं के बीच जागरूकता एवं सामाजिक काम करने के लिये यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2cuf