जरमुंडी प्रखंड में ग्राम प्रधान लेखा होड़ की मासिक बैठक संपन्न

IMG-20221215-WA0014
बैठक में ग्राम प्रधान लेखा होड़ की सम्मानित राशि प्रतिमाह पांच हजार भुगतान करने की मांग की गई

 बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधान मांझी संगठन की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व के बैठक की संपुष्टि करते हुए सांगठनिक एकता और अखंडता के साथ ग्राम प्रधानों को जनहित में तत्परता से कार्य करने की बात कही गई। संगठन के जिला महामंत्री अजीत मिश्र ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव ने संगठन के ग्राम प्रधानों को कहा कि आगामी 22 दिसंबर को दुमका इंडोर स्टेडियम में प्रधान दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में ग्राम प्रधानों के समस्याओं पर भी चर्चा की गई। महादेव यादव ने बैठक में जरमुंडी के अंचल अधिकारी से मांग करते हुए ग्राम प्रधानों को रजिस्टर-टू उपलब्ध कराने की बात कही। ग्राम प्रधानों की सम्मानित राशि 1000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह भुगतान करने की मांग की गई। महादेव यादव ने अंचलाधिकारी से भूमि अतिक्रमण के आवेदन को जल्द से जल्द निष्पादन करने की मांग किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अजीत मिश्र, संजय यादव, गिरीश मंडल, अशोक मंडल, मुंशी टूडू, मंत्री मरांडी, मुंशी मुर्मू ,रसिकलाल मुर्मू , गोपाल सोरेन, देवासी बास्की, होपना हांसदा, शिवलाल सोरेन एवं सैकड़ों ग्राम प्रधान मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k8d1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *