पहली घटना सहारा रायकिनारी सड़क मार्ग में तथा दूसरी जरमुंडी- कैराबनी सड़क मार्ग में हुई
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड के तालझारी एवं जरमुंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को घटित दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल बाईक सवार युवकों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया है। पहली सड़क दुर्घटना जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकिनारी गांव के समीप की है। रायकिनारी के समीप एक तीखे मोड़ पर बाईक अनियंत्रित होने से 35 वर्षीय सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाईक सवार का नाम राजेश पंडित पिता लोचन पंडित बासुकीनाथ नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम अंबा निवासी बताया जाता है। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। दूसरी सड़क दुर्घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर-कैराबनी रोड की है। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मांछीटांड़ मोड़ के पास तेज गति से आ रहा एक 28 वर्षीय बाईक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाईक सवार की पहचान बाराटांड़ निवासी अमीर टुडू पिता स्व.शीतल टुडू के रूप में की गई। हादसे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल को घटना से अवगत कराया गया । जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने मदद की। गंभीर रूप से घायल आमिर टुडू के सिर में गंभीर चोट लगी है। जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर ओपीडी में मौजूद डॉक्टर गुफरान और चिकित्सा कर्मियों द्वारा घायल अमीर टुडू की प्राथमिक चिकित्सा की गई तथा घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु दुमका रेफर कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क कर नोनीहाट से एंबुलेंस वाहन मंगाने में सहायता की तथा गंभीर हालत में घायल युवक को दुमका भेजा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ecog